जम्मू-कश्मीर में 6 साल बाद हटा राष्ट्रपति शासन, अब बनेगी नयी सरकार
13 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया, जिससे नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। नए सीएम के रूप में उमर अब्दुल्ला शपथ लेने वाले हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
जम्मू-कश्मीर में 6 साल बाद राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया है। अभी हाल ही में प्रदेश में हुए चुनाव के बाद नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश 13 अक्टूबर को रविवार देर रात जारी किया गया। मामले में गृह मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए मुख्यमंत्री की शपथ के तुरंत पहले राष्ट्रपति शासन खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है, जिससे नयी सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। नए सीएम के रूप में उमर अब्दुल्ला शपथ लेने वाले हैं।