प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिल दहला देने वाली घटना: साधु की चौथी मंजिल से संदिग्ध मौत, देखें VIDEO

Vrindavan Rasik Dulari Sharan Case: प्रेमानंद महाराज के आश्रम में संत की संदिग्ध मौत पर मचा बवाल। चौथी मंजिल से गिरने और प्राइवेट पार्ट कटने की घटना को संत हत्या बता रहे हैं, पुलिस जांच जारी।

Vrindavan Sadhu Mysterious Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े एक संत की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जबलपुर के रहने वाले दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है, जो काफी समय से आश्रम में रहकर सेवा कर रहे थे।

पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन साधु-संतों और परिजनों ने इसे एक गहरी साजिश और हत्या करार दिया है। संतों का तर्क है कि कोई भी व्यक्ति अपने प्राइवेट पार्ट को खुद काटकर इस तरह आत्महत्या नहीं कर सकता। इस घटना के बाद साधु समाज में भारी आक्रोश है और सभी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की गहराई से जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com