Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा

ICC T20 World Cup: प्रयागराज के दारागंज मंदिर में क्रिकेट प्रशंसकों ने भारत-इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-अर्चना और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 05, 2026 | 01:22 PM

Follow Us

India VS England Semi final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले देशभर में क्रिकेट का उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में क्रिकेट प्रशंसकों ने भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। दारागंज स्थित मंदिर में बड़ी संख्या में फैंस खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर पहुंचे और भगवान शंकर से भारत की जीत की प्रार्थना की। प्रशंसकों ने मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान किए और महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया। इस दौरान कई लोग खिलाड़ियों की तस्वीरें हाथ में लेकर होली खेलते हुए भी नजर आए। एक प्रशंसक ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह सेमीफाइनल बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए वे होली के पावन अवसर पर भगवान शंकर के चरणों में आकर टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उनकी कामना है कि भारतीय टीम न केवल सेमीफाइनल जीते, बल्कि फाइनल में भी जीत हासिल कर पूरे विश्व में देश का परचम लहराए। अब सभी की नजरें शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं। 

Close

Follow Us:

Prayagraj special prayers for team india semi final victory holi celebration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2026 | 01:22 PM

Topics:  

  • England Cricket Team
  • ICC T20 World Cup
  • IND Vs ENG
  • Indian Cricket Team
  • Prayagraj News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.