Prashant Kishor का मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की तैयारी, नए चेहरे संग पुराने घरानों पर भी नजर- Video
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनसुराज के नेतृत्वकर्ता प्रशांत किशोर ने अपना पहला वादा पूरा करते हुए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वीडियो से समझिए PK की पूरी गणित-
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Prashant Kishor Jan Suraaj Candidate List: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी जनसुराज पार्टी के 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। यह सूची सत्तारूढ़ राजग और विपक्षी महागठबंधन, दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। प्रशांत किशोर ने अपने उम्मीदवारों के चयन से यह साफ कर दिया है कि वह दोनों गठबंधनों के मूल वोट बैंक में सीधी सेंध लगाने की तैयारी में हैं। इस सूची ने बिहार के चुनावी समीकरणों को और भी दिलचस्प बना दिया है, जिससे कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।