नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Bihar News: 'नीतीश कुमार ने बिहार को धोखा दिया', सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भड़के प्रशांत किशोर। बीजेपी पर लगाया पिछले दरवाजे से सरकार बनाने का आरोप।
- Written By: सजल रघुवंशी
Prashant Kishor Target BJP: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और नीतीश कुमार पर कड़ा हमला बोला है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बिहार की जनता के साथ सीधा धोखा है। उन्होंने तर्क दिया कि चुनाव नीतीश कुमार के नाम पर लड़ा गया था लेकिन वोट लेने के बाद बीजेपी ने ‘पिछले दरवाजे’ से सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया। किशोर ने सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता और उनके राजनीतिक चरित्र पर भी सवाल उठाए। उन्होंने एनडीए सरकार को उनके पुराने वादों, जैसे एक करोड़ नौकरियां और पलायन रोकने की याद दिलाते हुए कहा कि यह नई सरकार न तो लोकतांत्रिक है और न ही मर्यादाओं के अधीन।