Prashant Kishor on Samrat Chaudhary: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के चयन पर तीखा हमला बोला है। अररिया में संगठन की बैठक के दौरान उन्होंने दावा किया कि अब बिहार का शासन पटना से नहीं बल्कि गुजरात से चलेगा। किशोर का आरोप है कि नए मुख्यमंत्री की ‘चाबी’ और ‘रिमोट कंट्रोल’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की प्राथमिकता बिहार के युवाओं का पलायन रोकना नहीं है, क्योंकि अगर बिहार के युवा कम वेतन पर मजदूरी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, तो गुजरात की फैक्ट्रियों को मजदूर कहांं से मिलेंगे। प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता को भी आत्ममंथन की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता ने जातियों में बंटकर, हिंदू-मुसलमान के नाम पर और महज ₹100-₹500 के लालच में अपना वोट बेचकर अपने बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया है।