सम्राट चौधरी के बेचारा बयान पर भड़के प्रशांत, कहा- बिहार को सुधारने के संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे, देखें VIDEO

Bihar flood corruption: प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी के 'बेचारा' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाली और बाढ़ के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।

Prashant Kishor On Samrat Choudhary: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी के 'बेचारा' वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। पीके ने दो टूक शब्दों में कहा कि वे सचमुच बेचारे हैं क्योंकि उनके पास बिहार को छोड़कर जाने का कोई और विकल्प या चारा नहीं बचा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि बिहार में बाढ़ और जल संसाधन विभाग सत्तासीन नेताओं और अधिकारियों की कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है।

जहाँ हर साल बांध निर्माण और राहत कार्यों के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया जाता है। इसके अलावा, उन्होंने शराबबंदी के कानून को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा कि इससे सिर्फ माफियाओं, भ्रष्ट नेताओं और अफसरों की तिजोरियां भर रही हैं और आने वाले समय में यह युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहा है। प्रशांत किशोर के इन तीखे तेवरों से बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com