‘…तो वापस ले लूंगा आंदोलन’, नीतीश कुमार को प्रशांत किशोर का खुला चैलेंज, देखिए वीडियो
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जेडीयू मुखिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह कागज देखे बिना अपने मंत्रियों के नाम और विभाग बता दें तो मैं अपना आंदोलन छोड़कर फिर उनके साथ खड़ा हो जाउंगा।
- Written By: अभिषेक सिंह
नवभारत डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, जुबानी जंग तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह कागजात देखे बिना अपने मंत्रियों के नाम और विभाग बता दें तो मैं अपना आंदोलन छोड़कर फिर से उनके समर्थन में खड़ा हो जाऊंगा। मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पर ज्यादा दबाव न डालें। वह मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं। अब 8-10 महीने बचे हैं। उन्हें एक अणे मार्ग का आनंद लेने दें। उनकी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह बिहार जैसे राज्य के मुखिया बने रह सकें। पीके ने कहा कि मेडिकल जांच की बात भूल जाइए। नीतीश कुमार कैमरे पर आएं और कागजात देखे बिना अपने कैबिनेट मंत्रियों के नाम और विभाग बता दें। मैं अपना पूरा आंदोलन वापस ले लूंगा और फिर से नीतीश कुमार के समर्थन में खड़ा हो जाऊंगा।