BPSC Student Protest को लेकर आपस में भिड़े प्रशांत किशोर और पप्पू यादव, आप भी देखिए
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव और पप्पू यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर वे नेतृत्व करने को तैयार हैं तो हम पीछे चलने को तैयार हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा परीक्षाओं को लेकर उठ रहे सवाल के बारे में अलग-अलग राजनीतिक दलों ने अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दी है। वहीं छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को हाईजैक करने का आरोप लगाकर पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर सवालिया निशान लगाया है, जबकि प्रशांत किशोर ने यह कहा कि उनके पहले छात्रों के आंदोलन में तेजस्वी यादव और पप्पू यादव पहल कर चुके थे, लेकिन दोनों में से कोई आंदोलन के साथ खड़े नहीं हुआ। इसलिए उनको वहां जाना पड़ा। अगर आज भी पप्पू यादव नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं तो वह पीछे चलने से नहीं हटेंगे।