Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Praful Hinge: हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2026 के 21वें मैच में नागपुर के युवा गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने अपने डेब्यू ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। देखें उनके पिता के साथ विशेष बातचीत का अंश...
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Praful Hinge Father Exclusive Interview: आईपीएल 2026 का 21वां मैच क्रिकेट फैंस के लिए काफी यादगार रहा। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। मैच की सबसे ज्यादा चर्चा 24 साल के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे के नाम रही, जिन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू कमाल के प्रदर्शन के साथ किया। पारी के पहले ओवर में ही हिंगे ने आईपीएल इतिहास में अनोखा कारनामा कर दिखाया। उन्होंने 6 गेंदों में 3 विकेट हासिल किए, जो लीग के इतिहास में इससे पहले कोई नहीं कर सका था। सबसे अहम विकेट राजस्थान के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी का रहा, जिन्हें हिंगे ने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। प्रफुल हिंगे के इस शानदार प्रदर्शन को लेकर उनके पिता प्रकाश हिंगे ने नवभारत से Exclusive बातचीत में अहम जानकारी साझा की।