क्या पाकिस्तान के बुलावे पर इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी..!
शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के लिए अन्य पड़ोसी देशों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक निमंत्रण भेज दिया है, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर फैसला लेना है कि वे वहां जाएंगे या नहीं...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भारतीय क्रिकेट टीम भले ही क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाह रही है, लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी ओर से पहल करते हुए एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित भेजा है। बताया जा रहा है कि मेजबान होने के नाते पाकिस्तान की ओर से यह निमंत्रण भेजा गया है। पाकिस्तान इस समिट का आयोजन इस्लामाबाद में कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने इस साल अक्टूबर में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के लिए अन्य पड़ोसी देशों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक निमंत्रण भेज दिया है। अभी तक भारतीय प्रधानमंत्री या विदेश मंत्रालय से इस पर कोई फैसला नहीं किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में भाग लेने के लिए वहां जाएंगे या नहीं..।