PM Narendra Modi And Nitin Nabin: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार संभालने के बाद एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर सियासी बहस छिड़ गई है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन और जेपी नड्डा एक कार्यक्रम के बाद सीढ़ियों से उतरते नजर आते हैं। इसी दौरान जैसे ही नितिन नवीन आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, पीएम मोदी उनका हाथ पकड़कर पीछे करते हैं और खुद आगे बढ़कर लोगों का अभिवादन करने लगते हैं। इस कुछ सेकंड की क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की व्याख्याएं की जा रही हैं। दरअसल, नितिन नवीन हाल ही में बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। वे इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बने थे और निर्विरोध पूर्णकालिक अध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं और नितिन नवीन अब उनके “बॉस” हैं।