गुयाना की संसद में बोले PM मोदी : हमारा रिश्ता मिट्टी, पसीने और परिश्रम का, आत्मीयता से भी भरा हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और गयाना का रिश्ता बहुत गहरा है, यह मिट्टी, पसीने और परिश्रम का रिश्ता है। करीब 180 साल पहले एक भारतीय गयाना की धरती पर आया था...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गयाना की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और गयाना का रिश्ता आत्मीयता से भरा है। गुयाना की संसद ने एक विशेष सत्र आयोजित किया था। उसी सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और गयाना का रिश्ता बहुत गहरा है, यह मिट्टी, पसीने और परिश्रम का रिश्ता है। करीब 180 साल पहले एक भारतीय गयाना की धरती पर आया था और उसके बाद से खुशी और गम दोनों ही स्थितियों में भारत और गुयाना का रिश्ता आत्मीयता से भरा रहा है। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान किया।