मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
PM Modi Warning On Gold And Fuel: मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम मोदी ने की सोना न खरीदने और ईंधन बचाने की अपील। साथ ही विदेशी मुद्रा बचाने के लिए स्वदेशी अपनाने का दिया मंत्र।
- Written By: अमन मौर्या
PM Modi Appeal To Save Foreign Exchange: वैश्विक संकट और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि खाने के तेल और सोने के आयात पर भारी विदेशी मुद्रा खर्च होती है, जिसे कम करना आज की सबसे बड़ी देशभक्ति है। उन्होंने परिवारों से खाने के तेल के उपयोग में 10% की कटौती करने और साल भर तक सोने के गहने न खरीदने का संकल्प लेने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल पर जोर देते हुए कहा कि हमें घर में इस्तेमाल होने वाली छोटी-छोटी विदेशी चीजों जैसे कंघी और कैंची की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए।
इसके साथ ही, उन्होंने खेतों में डीजल पंप की जगह सोलर पंप के इस्तेमाल और देश के बंद पड़े कॉपर प्लांट्स जैसे मुद्दों पर भी बात की। पीएम मोदी के अनुसार, विदेशी मुद्रा बचाकर ही हम वैश्विक चुनौतियों का सामना कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।