‘मोदी तुम्हें माफ कर देगा, लेकिन छटी मैया…’, तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री ने साधा निशाना-Video
Bihar News: प्रधानमंत्री मोदी ने दरभंगा में उनपर की गई अभद्र टिप्पणी पर पहली बार रिएक्शन दिया है। पीएम ने कहा कि मोदी तो तुम्हें माफ कर देगा, लेकिन छठी मैया नहीं करेंगी।
- Written By: Saurabh Pal
बिहारः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस-राजद के मंच से जो अभद्र भाषा बोली गई, वह केवल उनकी मां का नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं और बहनों का अपमान है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “हमारे संस्कार में माई के स्थान देवी-देवता से ऊपर होला” और ऐसे पवित्र रिश्तों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने राजसी ऐशो-आराम में जन्म लिया है, वे गरीब मां की पीड़ा और उसके बेटे के संघर्ष को कभी नहीं समझ सकते। वहीं पीएम मोदी को गाली देने के खिलाफ भाजपा ने 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है।