‘भारत को समझने के लिए अध्यात्म को आत्मसात करना होगा’ इस्कॉन मंदिर से पीएम मोदी ने दिया विश्वव्यापी संदेश, देखें वीडियो
नवी मुंबई में पीएम मोदी ने 200 करोड़ की लागत और 12 साल में बनकर तैयार हुए एशिया के दूसरे सबसे बड़े श्री श्री राधा मदन मोहन जी इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारा भारत एक असाधारण और अद्भुत...
- Written By: अभिषेक सिंह
नवभारत डेस्क: नवी मुंबई में पीएम मोदी ने 200 करोड़ की लागत और 12 साल में बनकर तैयार हुए एशिया के दूसरे सबसे बड़े श्री श्री राधा मदन मोहन जी इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारा भारत एक असाधारण और अद्भुत भूमि है। भारत सिर्फ भौगोलिक सीमाओं से बंधा जमीन का टुकड़ा नहीं है। अगर हमें भारत को समझना है तो हमें पहले आध्यात्म को आत्मसात करना होगा। इस्कॉन जिस तरह सेवा भावना से काम कर रहा है, हमारी सरकार भी वैसा ही काम कर रही है। सेवा की यही भावना सच्चा सामाजिक न्याय लाती है। सेवा ही सच्ची धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है। हमारी सरकार कृष्ण सर्किट के जरिए देश के अलग-अलग तीर्थ और धार्मिक स्थलों को जोड़ रही है। ये सर्किट गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा तक फैला हुआ है।