पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
PM Modi Bangalore Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर चर्चा की और भाजपा की जीत को जनता व कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।
- Written By: अक्षय साहू
PM Modi Bangalore Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन राज्यों के दौरे की शुरुआत आज कर्नाटक राजधानी तबेंगलुरू से हुई। बेंगलुरु दौरे में पीएम मोदी एक विशाल जनसभा में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते पीएम ने हाल ही में संपन्न हुए 5 राज्यों के विधानसभा को लेकर बात की। उन्हें पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली भाजपा की जीत को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि, आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूरज उग आया है। एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते मैं समझता हूं कि जब हजारों भाजपा कार्यकर्ता इतनी सुबह एक साथ आ सकते हैं, तो इसका क्या मतलब होता है। मैं आप सभी का आभारी हूं। बंगाल की जीत आपकी भी जीत है। पीएम मोदी ने कहा आज 10 मई की ऐतिहासिक तारीख है। 1857 में आज के ही दिन स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी फूटी थी। समय के साथ ये चिंगारी एक बड़ी ज्वाला में बदल गई, जिसने गुलामी की बेड़ियों को जलाकर भस्म कर दिया।