मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
PM Ekta Mall Ujjain: उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास करोड़ों की लागत से भव्य PM एकता मॉल बन रहा है। मॉल का 80% काम पूरा हो गया है। मॉल में पूरे भारत की संस्कृति देखने को मिलेगी।
- Written By: अमन मौर्या
Ujjain Mahakal Development News: धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर के समीप देश का बेहद अनूठा और भव्य ‘पीएम एकता मॉल’ बनने जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य अब 80% से अधिक पूरा होकर अपने अंतिम चरण में है। भारत सरकार द्वारा फंडेड इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 284 करोड़ रुपये है। प्रशासन का लक्ष्य इसे आगामी 3 से 4 महीनों में आम जनता के लिए खोलना है। लगभग 3.2 हेक्टेयर भूमि पर फैले इस मॉल का कुल बिल्ट-अप एरिया 6 लाख स्क्वायर फीट से अधिक है और इसकी ऊंचाई 30 मीटर है।
इस मॉल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके मुख्य द्वार पर 35-35 टन के दो विशाल नंदी स्थापित किए जाएंगे। मॉल में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कला-संस्कृति की झलक मिलेगी, जिसके लिए 1100 स्क्वायर फीट की दुकानें आवंटित होंगी। यहां मल्टीप्लेक्स, फूड ज़ोन और गेम ज़ोन के साथ ‘एक ज़िला एक उत्पाद’ की मार्केटिंग के लिए इंटरनेशनल लेवल का मार्केट तैयार किया जा रहा है।