JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO

Jharkhand Student Protest JPSC JSSC: रांची में छात्र आंदोलन के बीच प्रसिद्ध कलाकार पीयूष मिश्रा पहुंचे। उन्होंने छात्रों के समर्थन में खुलकर बात की और आर्थिक सहयोग का भी ऐलान किया।

Ranchi Student Protest Piyush Mishra: झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे छात्र आंदोलन (JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर) के बीच पीयूष मिश्रा जाने-माने कलाकार पीयूष मिश्रा ने अचानक पहुंचकर छात्रों का जोरदार समर्थन किया। उन्होंने बताया कि छात्रों की आंखों में दर्द और आंसू देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए और अपने खाली समय में उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे।

पीयूष मिश्रा ने कहा कि झारखंड के युवाओं को नजरअंदाज करना या इस आंदोलन में पीछे हटना राज्य के साथ सौतेला व्यवहार करने जैसा है। उन्होंने युवाओं के इस संघर्ष की तारीफ करते हुए आर्थिक मदद और खाने-पीने की व्यवस्था समेत हरसंभव समर्थन देने की बात कही। अंत में उन्होंने छात्रों की ऊर्जा की सराहना करते हुए ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा लगाया और कहा कि नौजवानों का यह आंदोलन देश और समाज के सकारात्मक बदलाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com