साउथ इंडिया से बुलाए गए थे फोटोग्राफर…नीरज चोपड़ा की सीक्रेट शादी की इनसाइड स्टोरी, देखें वीडियो
भारत के स्टार एथलीट और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने नए साल में फैंस को खूबसूरत सरप्राइज दिया है। शादी बेहद ही गुपचुप तरीके से रचाई गई। लेकिन अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
नवभारत डेस्क: भारत के स्टार एथलीट और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने नए साल में फैंस को खूबसूरत सरप्राइज दिया है। वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने रविवार रात सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की शादी को लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उनसे कई बार पूछा गया था कि वह कब शादी करेंगे। नीरज की जीत के बाद उनकी शादी की र्चचा काफी जोरों पर थी। बता दें कि उनकी पत्नी का नाम हिमानी है। जिसे लेकर फैंस काफी खुश हैं। उनकी जिंदगी के इस नए अध्याय को लेकर सभी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं हिमानी मोर कौन हैं, जो नीरज चोपड़ा के ‘सपनों की रानी’ बनी हैं?