पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Bihar: पटना में विजिलेंस विभाग ने कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर 1.10 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
- Written By: अक्षय साहू
Raid on Executive Engineer House Patna: पटना में बिहार निगरानी विभाग की स्पेशल यूनिट ने शहरी विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में दर्ज मामले के बाद की गई। टीम ने रामनगरी, खगौल और पंत भवन स्थित उनके कार्यालयों पर एक साथ तलाशी ली। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने इस मामले में केस नंबर 15/2026 दर्ज किया है। आरोप है कि राजीव कुमार, जो वर्तमान में विभाग की खरीद और गुणवत्ता नियंत्रण शाखा में कार्यरत हैं, ने अपनी सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की। जांच एजेंसी के अनुसार, उन्होंने लगभग 1,10,24,271 रुपये की संपत्ति ऐसी स्रोतों से अर्जित की है, जो उनकी वैध आय से मेल नहीं खाती। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की गई।