पप्पू यादव के आरोपों का क्या जवाब देंगे केजरीवाल, कनाडा से फंड लिया या नहीं..!
पप्पू यादव ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की संप्रभुता और लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा बन गई है। केजरीवाल ने अपनी पार्टी को कनाडा से फंड दिलवाकर विदेशी हस्तक्षेप को बढ़ावा दिया है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
बिहार के लोकसभा सांसद पप्पू यादव आजकल अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर भी जोरदार तरीके से हमले कर रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के ऊपर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की संप्रभुता और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी को कनाडा से फंड मिल रहा है और उसी के इशारे पर यह सरकार चल रही है। पप्पू यादव का कहना है कि केजरीवाल के कृत्यों से पंजाब की संस्कृति प्रभावित हो रही है और यहां की संस्कृति के लिए आम आदमी पार्टी एक खतरा बन गई है। पप्पू यादव ने चुनाव और अन्य कार्यों के लिए कनाडा के आतंकियों से फंड लेने का भी आरोप लगाया है।