Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Video: जहानाबाद की बेटी के लिए पप्पू यादव की हुंकार, मुख्य आरोपी पर देह व्यापार और लड़की ‘सप्लाई’ का आरोप

Jehanabad की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी मामले में पप्पू यादव ने पटना के एक बड़े देह व्यापार का पर्दाफाश करने का दावा किया है। उन्होंने पुलिस और डॉक्टरों पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है,।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Jan 18, 2026 | 01:42 PM

Follow Us

Pappu Yadav Jehanabad Case: बिहार की राजधानी पटना में जहानाबाद की एक छात्रा के साथ हुई संदेहास्पद घटना ने सियासी और सामाजिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। पूर्व सांसद पप्पू यादव इस मामले में मुखर होकर सामने आए हैं और उन्होंने मुख्य आरोपी मनीष रंजन सहित कई डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जहानाबाद की बेटी को न्याय दिलाने के लिए पप्पू यादव ने इस मामले की परतों को खोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना की जानकारी उन्हें 5 तारीख को ही पंचायत के मुखिया रुद्र जी ने दी थी, जिसके बाद वे लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में रहे। पप्पू यादव के अनुसार, जब लड़की को सहजानंद सरस्वती के यहाँ से प्रभात अस्पताल लाया गया, तब वह होश में थी, जिसकी पुष्टि खुद अस्पताल के एक पार्टनर ने की है। आरोप है कि लड़की को अत्यधिक मात्रा में ड्रग्स दिए गए थे। इस साजिश में मनीष रंजन की भूमिका को सबसे अहम बताया जा रहा है, जिसका न केवल अस्पताल बल्कि कई हॉस्टल और पार्टनरशिप का नेटवर्क चल रहा है। यादव ने डॉक्टर सतीश, डॉक्टर अभिषेक, और बृजेश सहित कई अन्य नामों का उल्लेख किया और आरोप लगाया कि डॉक्टर अभिषेक ने हॉस्टल में धक्का-मुक्की भी की थी।

पप्पू यादव ने इस मामले में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य आरोपी मनीष रंजन पहले से ही पटना में देह व्यापार चलाता था। उनका दावा है कि वह रसूखदार नेताओं और बड़े पदाधिकारियों को लड़कियां पहुँचाने का काम करता था। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस आखिर मनीष रंजन का मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं खंगाल रही है? घटनाक्रम की टाइमलाइन बताते हुए उन्होंने कहा कि लड़की 5 तारीख को दोपहर 3:00 बजे पटना के हॉस्टल में आई थी और रात 9:00 बजे उसने अपने माता-पिता से बात की थी। 5 तारीख की रात 9:00 बजे से लेकर 6 तारीख के बीच ही लड़की के साथ यह खौफनाक वारदात अंजाम दी गई।

Close

Follow Us:

Pappu yadav exposes patna case doctor manish ranjan sahjanand hospital controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2026 | 01:42 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Patna News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.