Pappu Yadav on India-US Trade Deal: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत के हितों को अमेरिका के पास गिरवी रखने का गंभीर आरोप लगाया है। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने देश का महत्वपूर्ण डेटा और डिजिटल बुनियादी ढांचा विदेशी कंपनियों, विशेषकर गूगल के हवाले कर दिया है। पप्पू यादव ने दावा किया कि शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और बैंकिंग तक का डेटा अब अमेरिका के पास जा रहा है, जो भारत की संप्रभुता के लिए खतरा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत को गुलाम बनाया था, उसी तरह अब डिजिटल माध्यमों से देश को बेचा जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला बोला और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर उन्हें ‘कमजोर गृह मंत्री’ करार दिया। पप्पू यादव ने चेतावनी दी कि वे इन साजिशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे और सरकार के भ्रष्टाचार व हत्या के मामलों का खुलासा करेंगे।