जालंधर को नुकसान पहुंचाने की पाकिस्तान की साजिश नाकाम, चश्मदीदों ने बयां किया आंखों देखा हाल
भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई किए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। जिसके बाद उसने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू करते हुए पंजाब के जालंधर पर ड्रोन हमले को निष्क्रिय कर दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
भारत पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच में 10 मई की रात को दुश्मन देश की ओर से पंजाब के जालंधर की ओर एक ड्रोन को गिराया गया। संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन से नागरिकों और सैन्य ठिकानों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। जालंधर में जहां ड्रोन गिरा वहां मौजूद चश्मदीदों ने जानकारी दी कि जोरदार पटाखे की आवाज के बाद धमाका हुआ। ड्रोन धमाके के बाद लोगों के घरों में लगी पानी की टंकियां फट गई जिसके चलते इलाके में पानी की कमी हो गई है। साथ ही इस ड्रोन हमले से लोगों की चीजों को भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। जालंधर शहर में ड्रोन हमले के खतरे को भांपते हुए पूरे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया था। इंडियन आर्म्ड फोर्स इस दौरान हाई अलर्ट पर हैं। हालांकि भारतीय सेना ने कई ड्रोन को निष्क्रिय भी किया है।