Pakistan Train Hijack: ख़ौफ में बंधकों के परिजन, पाकिस्तानी हुकूमत से लगा रहे गुहार, देखें- VIDEO
बलूच लिबरेशन आर्मी ने यह भी धमकी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बंधकों को मार देंगे। ऐसे में बंधकों के परिवारों में डर का माहौल है। वह पाकिस्तानी हुकूमत से अपने प्रियजनों की जल्द से जल्द रिहाई की मांग...
- Written By: अभिषेक सिंह
Pakistan Train Hijack: बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपने बयान में कहा है कि उसने दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सैकड़ों लोगों को ले जा रही ट्रेन पर हमला किया है और लोगों को बंधक बना लिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने यह भी धमकी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बंधकों को मार देंगे। ऐसे में बंधकों के परिवारों में डर का माहौल है। बंधकों के परिजन डरे सहमे हुए हैं और पाकिस्तानी हुकूमत से अपने प्रियजनों की जल्द से जल्द रिहाई की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तानी नागरिक इमरान खान ने बताया कि उनकी बहन क्वेटा से मुल्तानी के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में यह हो गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी कुछ बता नहीं रहे कि क्या चल रहा है और उनके परिजन कब तक रिहा हो पाएंगे।