Watch Video: दुश्मनी छोड़ पड़ोसी बनने को तैयार पाकिस्तान, दोनों देशों के DGMO की बातचीत का दिखेगा असर
भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की अहम बैठक सोमवार को हुई। बैठक में यह सहमति बनी कि सीमा पर न तो गोली चलेगी और न ही कोई आक्रामक सैन्य कार्रवाई की जाएगी।
- Written By: आकाश मसने
भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की अहम बैठक सोमवार को हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच एक नई पहल ने सरहद के हालात बदलने का संकेत दिया है। बैठक में यह सहमति बनी कि सीमा पर न तो गोली चलेगी और न ही कोई आक्रामक सैन्य कार्रवाई की जाएगी। भारतीय सेना ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर डाला था, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए थे। दोनों देशों के बीच यह सहमति बताती है कि लंबे समय बाद शांति की एक संभावित राह तैयार हो रही है। सीमाओं पर शांति और सैनिकों की संख्या में कमी से आम लोगों को राहत मिल सकती है। यह पहल अगर सफल रहती है, तो दोनों देशों के रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ सकता है, जहां वार्ता हथियारों से ज्यादा असरदार होगी।