आंखों में आंसू और ‘भारत माता की जय’ के नारे, ऑपरेशन सिंधु के तहत वतन वापसी करने वाले लोगों ने ली राहत की सांस-VIDEO
ऑपरेशन सिंधु के तहत 290 भारतीयों को ईरान से सुरक्षित निकालकर दिल्ली लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर 'भारत माता की जय' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारों की गूंज सुनाई दी।
- Written By: आकाश मसने
ईरान और इजरायल में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत भारत सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात लगभग 11:40 बजे ईरान के माशहद से पहला चार्टर्ड विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंचा। ऑपरेशन सिंधु के तहत 290 भारतीयों को ईरान से सुरक्षित निकालकर दिल्ली लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों की गूंज सुनाई दी। नागरिकों ने भारत सरकार को राहत और सुरक्षा प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। भारत सरकार माशहद से कुल लगभग 1,000 भारतीयों को चरणबद्ध तरीके से वतन वापस ला रही है। भारत पहुंचने के बाद लोगों ने कहा कि यहां पहुंचकर सुकून मिला है। उन्होंने बताया कि ईरान में भारतीय दूतावास ने लोगों की मदद की और सुरक्षा प्रदान की।