One Nation One Election : पहली बैठक में दिखा अपनी डफली-अपना राग
भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम ने इसे देशहित में बताते हुए कहा कि पहले की तरह लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक होंगे। वहीं, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने इस पहल का विरोध किया और इसके नुकसान गिनाए।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
One Nation One Election पर संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी राय रखी। भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम ने इसे देशहित में बताते हुए कहा कि पहले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एकसाथ होते थे। वहीं, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने इस पहल का विरोध करते हुए कहा कि यह भविष्य में ‘एक पार्टी, एक चुनाव’ या ‘एक नेता, एक चुनाव’ की ओर ले जा सकता है। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने इसे संघीय ढांचे पर प्रहार बताते हुए कहा कि यह बहुमत के आधार पर पूरे देश पर विचार थोपने का प्रयास है।