क्या मैं सारी जिंदगी BSC नर्सिंग करते ही निकाल दूं? PM मोदी से रोते हुए बोली नर्सिंग छात्रा, देखें VIDEO

MP Nursing Exam Result Controversy: मध्य प्रदेश की नर्सिंग छात्रा आरती कुशवाहा ने 6 साल से अटका रिजल्ट न आने पर PM मोदी से लगाई गुहार, कहा- क्या सारी जिंदगी पढ़ाई करते ही निकल जाएगी।

PM Modi Nursing Student Appeal: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की एक बीएससी नर्सिंग छात्रा आरती कुशवाहा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपना लंबित परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने की गुहार लगा रही हैं। आरती ने वीडियो में अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने साल 2020 में बीएससी नर्सिंग में एडमिशन लिया था, लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हुई है।

थर्ड ईयर की परीक्षा होने के महीनों बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। आरती ने रोते हुए कहा कि पढ़ाई करते-करते उनकी शादी हो गई और बच्चा भी हो गया, लेकिन अब उन्हें डर है कि वे बूढ़ी हो जाएंगी और उनकी डिग्री पूरी नहीं होगी। इस देरी के कारण वे डिप्रेशन का शिकार हो रही हैं और फॉर्म न भर पाने के कारण उनका भविष्य अधर में लटका है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द परिणाम नहीं आया तो वे चुनावों में वोट नहीं देंगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com