50 लाख से 31 करोड़ तक पहुंची संपत्ति! कांग्रेस ने BJP सांसद निशिकांत दुबे पर लगाए गंभीर आरोप
Congress नेता सुप्रिया श्रीनेत ने BJP MP निशिकांत दुबे व उनकी पत्नी अनामिका गौतम पर संपत्ति में भारी बढ़ोतरी के आरोप लगाए। 2009 में 50 लाख रुपये की संपत्ति 2024 में बढ़कर 31.32 करोड़ रुपये हो गई।
- Written By: सौरभ शर्मा
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने BJP सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका गौतम पर संपत्ति में भारी बढ़ोतरी के आरोप लगाए हैं। श्रीनेत ने दावा किया कि 2009 में 50 लाख रुपये से शुरू हुई अनामिका गौतम की संपत्ति 2024 में बढ़कर 31.32 करोड़ रुपये हो गई। उन्होंने कहा कि 2014 में उनके मूवेबल एसेट 1 करोड़ और इमूवेबल 5.5 करोड़ थे, जो 2024 में क्रमशः 28.9 करोड़ और 10.6 करोड़ हो गए। कांग्रेस का आरोप है कि घोषित आय और संपत्ति के बीच भारी अंतर है और यह मामला लोकपाल तक पहुंच चुका है। पार्टी ने पूछा कि इतने कम समय में इतनी संपत्ति कैसे बढ़ी।