जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
NEET Paper Leak Protest Delhi: नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी से संस्थापक अभिजीत दीपके की भयंकर गर्मी में अचानक तबीयत बिगड़ गई।
- Written By: अमन मौर्या
Abhijeet Dipke Cockroach Janta Party: नीट पेपर लीक और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर बड़े आंदोलन का गवाह बना। कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सीधे अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और बिना रुके आंदोलन की कमान संभाली। इस प्रदर्शन में युवाओं और छात्रों ने कॉकरोच के मुखौटे पहनकर हिस्सा लिया और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस मुहिम को अपना समर्थन दिया। मंच से अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोलते हुए 5 दिन के भीतर उनके इस्तीफे की मांग की और ऐसा न होने पर 13 जून को इससे भी बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
हालांकि, भयंकर गर्मी के कारण प्रदर्शन के दौरान अचानक अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मंच से हटाकर गाड़ी में बैठाया गया। दीपके ने सरकार पर सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कराने और डराने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश का छात्र बिका नहीं है और वे शांतिपूर्ण ढंग से अपना संघर्ष जारी रखेंगे।