नवाब मलिक की ‘भविष्यवाणी’ से शिवसेना-बीजेपी में खलबली! मुंबई के महापौर पद पर ठोका बड़ा दावा- VIDEO
Nawab Malik: बीएमसी चुनाव का प्रचार चरम पर है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक महापौर को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही अपनी पार्टी का पक्ष रखा है।
- Written By: मनोज आर्या
Nawab Malik: मुंबई में बीएमसी चुनाव का प्रचार चरम पर है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी इस चुनाव में ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं, बल्कि सर्वसमावेशी विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। नवाब मलिक ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि मुंबई की सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण और धूल है। एनसीपी ने शहर को “धूल मुक्त मुंबई” बनाने का वादा किया है। इसके साथ ही वर्किंग वुमन हॉस्टल, दिव्यांगों के लिए 2% बजट प्रावधान, विशेष बच्चों के लिए स्कूल, फेरीवालों की नीति का सही क्रियान्वयन और आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। अलायंस पर पूछे गए सवाल पर मलिक ने कहा कि पार्टी शुरू से ही अलग चुनाव लड़ना चाहती थी। उनका दावा है कि मुंबई में उनकी सीधी टक्कर बीजेपी और शिवसेना उम्मीदवारों से है। बीजेपी द्वारा उनके नाम पर गठबंधन से इनकार को लेकर मलिक ने कहा कि अजीत पवार ने उन पर भरोसा जताया है, और वे उस भरोसे पर खरा उतरेंगे।