सपा की राजनीति पर नाजिया इलाही का तीखा हमला, योगी सरकार की कानून-व्यवस्था की तारीफ, देखें VIDEO

Nazia Elahi Khan Agra Speech: आगरा में नाजिया इलाही खान का सपा की राजनीति पर बड़ा हमला, कहा- यूपी की जनता को तय करना होगा कि उन्हें विकास और सुरक्षा चाहिए या तुष्टीकरण।

Nazia Elahi Khan On Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने समाजवादी पार्टी और उसकी राजनीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस बस यात्रा को वे रथ यात्रा बता रहे हैं, उससे उनके पारंपरिक वोट बैंक में नाराजगी बढ़ रही है। नाजिया इलाही खान ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां कुछ राजनीतिक दल खुद को संविधान का हिमायती बताते हैं, वहीं दूसरी तरफ वे तुष्टीकरण की राजनीति करने से पीछे नहीं हटते।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की गई है और आज माता-बहनें व बेटियां पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे आने वाले समय में विकास और सुरक्षा का रास्ता चुनें ताकि प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और उत्तर प्रदेश में कानून का राज और अधिक मजबूत हो सके।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com