वीडियो: मध्य प्रदेश को मिल गई पहली मेट्रो, महिलाओं ने किया मुफ्त सफर
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में शनिवार को मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन महिलाओं मुफ्त सफर कराया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह इंदौर के इतिहास में नया अध्याय है।
- Written By: आकाश मसने
मध्य प्रदेश को पहली मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल गई। राज्य की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में शनिवार को मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इंदौर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले फेज के कमर्शियल ऑपरेशन का आगाज किया। पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश को पहली मेट्रो सुविधा मिली है। इंदौर स्वच्छता के लिए दुनिया भर में अपनी पहचान पहले ही बना चुका है। अब इंदौर की पहचान उसकी मेट्रो रेल से भी बनने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह इंदौर के इतिहास में नया अध्याय है। साथ ही इंदौर से महाकाल की नगरी तक मेट्रो विस्तार की योजना भी बन रही है। पहले दिन महिलाओं मुफ्त सफर कराया गया।