रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद में TMC और हुमायूं कबीर की पार्टी के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना से इलाके में तनाव की स्थिती बन गई।
- Written By: अक्षय साहू
Murshidabad Election Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच मुर्शिदाबाद में वोटिंग के बीच झड़प की घटना सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) और हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी भिड़ंत हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की गई। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए हैं। बताया गया कि हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे थे, जहां एक दिन पहले देसी बम फेंके जाने की घटना हुई थी। इसी दौरान उनकी कुछ समर्थकों के साथ झड़प हो गई। कबीर ने कहा कि नौदा, रेजीनगर और जिले की 22 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है, हालांकि कुछ बूथों पर रात में गड़बड़ी की घटनाएं सामने आईं।