‘मांस खाओ, बुर्का पहनो बच्चे का खतना…’ मुंबई की महिला ने इंदौर में पति और ननद पर दर्ज कराई FIR
Indore crime news: नाम छिपाकर मुंबई में नौकरी कर रही महिला से पहले शादी की और जब असलियत सामने आई तो महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। महिला ने पति और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
- Written By: पूजा सिंह
इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पति और ननद पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि मुंबई में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात यूसुफ खान से हुई, जिसने अपनी असली पहचान छुपाकर उससे शादी की। विवाह के बाद सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद युवक ने धर्म परिवर्तन का दबाव डालना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक शादी के बाद 2011 में उसने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद से युसुफ और उसकी बहन गुलबानू ने महिला पर मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी मर्जी के खिलाफ उसके बेटे का खतना कराया गया। साथ ही खान सरनेम जोड़ने, बुर्का पहनने और मांस खाने के लिए भी मजबूर किया गया। विरोध करने पर पति और ननंद मारपीट करते, गाली-गलौज करते और मानसिक रूप से परेशान करते थे।