देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के फैशन स्ट्रीट इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां महिलाओं के लिए बनी एक ‘पिंक टॉयलेट’ बस के अंदर अवैध रूप से फूड कैफे चलाया जा रहा था। बीएमसी (BMC) द्वारा महिलाओं को स्वच्छ प्रसाधन सुविधा देने के लिए शुरू की गई इस मोबाइल टॉयलेट बस के पिछले हिस्से का उपयोग खाने-पीने का सामान बेचने के लिए किया जा रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस जगह स्वच्छता और सुरक्षा होनी चाहिए थी, वहां नियमों को ताक पर रखकर रेस्टोरेंट खोल दिया गया। लगभग एक साल से चल रहे इस कैफे की मैनेजर ने दावा किया कि उन्हें स्थानीय पूर्व नगर सेवक की सिफारिश पर यह अनुमति मिली थी, हालांकि विवाद बढ़ने के बाद नगर सेवक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल आवेदन पर विचार करने की बात कही थी, अवैध व्यवसाय की नहीं। इस घटना ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला उजागर होने के बाद बीएमसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अवैध कैफे को बंद करवा दिया है।