छतरपुर में अजब-गजब प्रेम कहानी! दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, मामला खुलने पर मचा बवाल
Chhatarpur News: छतरपुर में दो सहेलियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह किया। परिजनों के विरोध पर थाने में हंगामा, पुलिस मामले के कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है।
- Written By: अक्षय साहू
Anjali and Mohini Marriage in Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की दो बालिग युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली, उन्होंने विरोध किया और मोहिनी कुशवाहा को जबरदस्ती घर ले जाने के लिए थाने पहुंच गए, जिससे थाने में हंगामा हो गया। अंजली रायकवार (23 वर्ष), निवासी बजरंग नगर और मोहिनी कुशवाहा (21 वर्ष), निवासी दुर्गा कॉलोनी के बीच पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। अंजली ने बताया कि 12 जनवरी को दोनों बागेश्वर धाम गईं, जहां उन्होंने अपने मन से विवाह किया। मोहिनी के परिजनों के विरोध के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों युवतियों को थाने में बैठाया और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती हैं। अभी मामले के कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है और युवतियों को समझाया जा रहा है।