चंद्रशेखर आजाद ने संविधान दिवस पर सरकारों की नीयत व नीति पर उठाए सवाल, बोले- आज भी सजा भुगत रहा है देश
सविधान दिवस पर सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि संविधान कितना ही अच्छा क्यों न हो, उसे चलाने वाले हाथ अच्छे नहीं होंगे, उनकी नियत अच्छी नहीं होगी। अगर उनकी नीतियां अच्छी नहीं होंगी, तो अंत में संविधान खराब साबित होगा।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संविधान दिवस संसद के कार्यक्रम के बाद अपनी बातें रखते हुए कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न बना लिया जाए, अगर उसको चलाने वाले हाथ अच्छे नहीं होंगे और उन लोगों की नियत अच्छी नहीं होगी तो इसका इंप्लीमेंटेशन अच्छी तरह से नहीं होगा। हमारा देश इसी बात की सजा आज भी भुगत रहा है। आजादी के इतने साल भी जाने के बाद भी क्या आम आदमी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंच पायीं.. यही सोचने की जरूरत है। सरकार ने बहुत अच्छा कार्यक्रम किया और अपने उपलब्धियां को गिराया है, लेकिन सरकार तो यह भी बताना चाहिए कि क्या अभी भी हमारे देश में महिला हिंसा कम हो रही है या दलित और आदिवासियों पर अत्याचार कम हो गए या नहीं।