मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है।
- Written By: मनोज आर्या
Morena Gas Cylinder Viral Video: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर न मिलने से इतनी परेशान हो गई कि उसने आपा खो दिया। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कई दिनों से सिलेंडर के लिए चक्कर काट रही थी, लेकिन जब उसे खाली हाथ लौटना पड़ा, तो वह अचानक जोर-जोर से चीखने लगी और अजीब हरकतें करने लगी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसे ‘माता आना’ करार दिया। महिला ने गुस्से में गैस एजेंसी का गेट पकड़ लिया और उसे तोड़ने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में घरेलू गैस की भारी किल्लत है और उपभोक्ताओं को घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। मामले पर एसडीएम शुभम वर्मा का कहना है कि बुकिंग सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण वितरण में देरी हुई थी, लेकिन अब स्टॉक पर्याप्त है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि महिला के साथ क्या समस्या हुई।