मराठी न बोलने पर D-Mart कर्मचारी को जड़े थप्पड़, मनसे कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, देखें वीडियो
महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठी भाषा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) कार्यकर्ताओं ने उत्पाद मचाने की कोशिश की। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में भाषा का विवाद खत्म होते नजर ही नहीं आ रहा है। आए दिन राज्य में मराठी भाषा को बोलने को लेकर विवाद सामने आ रहा है। एक बार फिर मराठी भाषा को लेकर मनसे कार्यकर्ताओं ने उत्पाद मचाने की कोशिश की। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर मराठी में बात न करने पर मुंबई के एक प्रमुख सुपरमार्केट स्टोर के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारा। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को अंधेरी (पश्चिम) के वर्सोवा में डी-मार्ट स्टोर में हुई।