‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Nitesh Rane Statement: मीरा रोड हमले पर नितेश राणे का बड़ा बयान। उन्होंने इसे मिनी पाकिस्तान बनाने की साजिश बताया और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ मुख्यमंत्री द्वारा जांच के आदेश की सराहना भी की।
- Written By: अमन मौर्या
Nitesh Rane on Mira Road Incident: मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर में हुई हिंसा और सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस वीडियो में नितेश राणे और अन्य वक्ताओं ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और ‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश करार दिया है। वक्ताओं का कहना है कि कुछ कट्टरपंथी तत्व इंटरनेट के माध्यम से आतंकी विचारधारा के संपर्क में आ रहे हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है।
वीडियो में महाराष्ट्र सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं और इसे प्रशासनिक विफलता बताया गया है। नितेश राणे ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि नया नगर जैसे इलाकों में शरिया कानून लागू करने की कोशिश करने वाले जिहादियों को अब ‘मिट्टी में मिलाने’ का वक्त आ गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जांच के आदेश की सराहना करते हुए कहा कि हिंदू भूमि पर जबरन धर्म पूछने या हिंसा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाई की जाएगी।