ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार जाने के बाद अब ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी के मंत्री दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर कई शिकायतों के जल्द दर्ज होने के संकेत दिए है।
- Written By: प्रिया जैस
Case Filed Against Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में हाल ही में ममता बनर्जी और उनके पार्टी नेताओं के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई जा रही है। इस पर मंत्री दिलीप घोष का बड़ा बयान सामने आया है। देश भर में मनाए जा रहे बकरीद उत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों के त्योहार लगातार मनाए जाते हैं, लेकिन किसी भी फैसले से आम जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। ममता बनर्जी और टीएमसी मंत्रियों पर सिलीगुड़ी में दर्ज एफआईआर के बारे में दिलीप घोष ने कहा कि और भी कई एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी, उनके मंत्रियों और नेताओं के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज होने वाली हैं। जिस तरह से हिंदू धर्म, देश, संविधान, हमारे राष्ट्रीय नेताओं, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियां की गईं, उसे देखते हुए जनता की तरफ से कई शिकायतें आनी चाहिए। सभी हदें पार हो चुकी हैं।