दिल्ली में नस्लीय टिप्पणी पर मेघालय की महिला का छलका दर्द, कहा- लगता है मैं भारतीय नहीं हूं…
New Delhi: दिल्ली में मेघालय की महिला को नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, जैसे ‘सेंग चोंग’ और ‘चिंग चोंग चाइना’। इससे वह अपने देश में अकेली और परायी महसूस कर दुखी हुई।
- Written By: अक्षय साहू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मेघायल की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नस्लीय टिप्पणियों से परेशान महिला गुस्से में कहती नजर आ रही है कि उसे लगता है कि वो भारतीय नहीं है। महिला ने बताया कि कमला नगर में कुछ पुरुषों के एक समूह ने उन्हें सेंग चोंग कहकर उनका मजाक उड़ाया। इसके बाद मेट्रो स्टेशन पर एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें चिंग चोंग चाइना कहकर अपमानित किया। इस घटना ने महिला को अपने ही देश में पराया और अकेला महसूस कराया, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा। महिला ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर साझा की, जहां कई लोगों ने उनके साथ सहानुभूति जताई और इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की।