Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Viral Video: डॉक्टर ने बच्चे की आंख के पास लगे घाव पर लगा दी फेवीक्विक; रात भर तड़पता रहा मासूम

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने आंख के पास लगी चोट को ठीक करने के लिए टांके की जगह फेवीक्विक लगा दिया। देखिए ये वीडियो-

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 22, 2025 | 12:33 PM

Follow Us

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। जागृत विहार एक्सटेंशन निवासी फाइनेंसर जसविंदर सिंह के ढाई साल के बेटे मनराज को घर में खेलते समय आंख के पास चोट लग गई थी। जब परिजन बच्चे को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, तो आरोप है कि डॉक्टर ने टांके लगाने की जगह माता-पिता से ₹5 वाली फेवीक्विक मंगवाकर घाव को सीधे चिपका दिया। डॉक्टर के इस ‘जुगाड़’ के कारण बच्चा पूरी रात दर्द से तड़पता रहा।

सुबह होते ही माता-पिता बच्चे को लोकप्रिय अस्पताल ले गए, जहां के डॉक्टरों को यह खतरनाक स्थिति देखकर हैरत हुई। डॉक्टरों ने बताया कि यदि फेवीक्विक आंख में चली जाती तो बच्चे की रोशनी प्रभावित होने का जोखिम था। सावधानी बरतते हुए, डॉक्टरों को फेवीक्विक हटाने में लगभग 3 घंटे लग गए, जिसके बाद घाव पर चार टांके लगाए गए। जसविंदर सिंह ने इस गैर-जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मेरठ के सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है, जो जिम्मेदार पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेगी और अस्पताल की सुविधाओं की जांच भी करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

संभल में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मस्जिद पर प्रशासन का सख्त निर्देश, 15 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

बांग्लादेश भारतीय सैनिकों के बलिदान से बना, फिर भी हिंदुओं पर जुल्म, मुजफ्फरनगर में बोले तोगड़िया

विधानसभा अध्यक्ष को देख बिदकी भैंस! लोग हंसे तो… फिर ‘पुचकार’ कर जीती बाजी, दूध पीकर ही माने महाना

नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक से बदला पूरा मामला

Close

Follow Us:

Meerut doctor applied feviquick to the wound near the childs eye watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2025 | 12:33 PM

Topics:  

  • Meerut
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.