Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
MP Rajya Sabha Election: एमपी में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव आयोग से भी कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।
- Written By: अमन मौर्या
Meenakshi Natarajan Nomination Cancelled: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस को चुनाव आयोग से भी बड़ा झटका लगा है। लगभग 5 घंटे चली लंबी बहस के बाद चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन अधिकारी के फैसले को सही ठहराते हुए कांग्रेस की अपील को खारिज कर दिया। आयोग के अनुसार, मीनाक्षी नटराजन ने अपने चुनावी हलफनामे में एक आपराधिक मामले की जानकारी छुपाई थी। चुनाव आयोग से मायूस होने के बाद अब कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।
इसके साथ ही कांग्रेस विधायकों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है और समय न मिलने पर पैदल मार्च करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इसे ‘सीट चोरी’ और ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार देते हुए भोपाल सहित सभी जिलों में उपवास रखकर विरोध जताया है। कांग्रेस द्वारा कोई डमी उम्मीदवार न उतारे जाने के कारण अब बीजेपी तीनों सीटें निर्विरोध जीतने की मजबूत स्थिति में आ गई है।