‘मराठा आरक्षण कांग्रेस की देन, फडणवीस नाकाम’, हर्षवर्धन सपकाल का सरकार पर निशाना – VIDEO
मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपकाल ने कहा कि अगर सीएम चाहें तो इसका हल निकाला जा सकता है।
- Written By: मनोज आर्या
मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपकाल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री चाहें तो मराठा आरक्षण का समाधान मात्र पांच मिनट में निकाला जा सकता है, लेकिन सरकार की मंशा में खोट है। सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी मराठा समुदाय को आरक्षण देने के पक्ष में नहीं है और इस मुद्दे को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। हर्षवर्धन सपकाल ने मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल को दी गई प्रदर्शन अनुमति को ‘हास्यास्पद’ करार दिया। उन्होंने कहा, “यह सरकार लोकतंत्र से डरती है। जब भी मराठा आरक्षण की बात आती है, सरकार कभी कोर्ट तो कभी पुलिस को ढाल बनाकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती है। बीजेपी सरकार की नीतियां मराठा समुदाय के हितों के खिलाफ हैं और यह मुद्दा केवल राजनीतिक लाभ के लिए उलझाया जा रहा है।”