होली और जुमे की नमाज को लेकर जानिए क्या बोल गए मनोज तिवारी, बयानवीरों को दी नसीहत
होली 2025 के अवसर पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार और जुमे की नमाज मनाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने एक मधुर फाग गीत भी सुनाकर लोगों को होली की बधाई दी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में होली का त्यौहार मनाया और पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी भेदभाव बुलाकर आनंद उठाने का त्यौहार है, लेकिन हमारे देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो केवल विवाद पैदा करते हैं। उनका लगाव त्योहार से नहीं, बल्कि विवादों से है। मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में गीत सुनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस यात्रा की तारीफ की। भाजपा सांसद ने कहा कि हमारे देश में त्योहार मनाने की अपनी अपनी परंपरा है। होली मनाने वाले होली मना रहे हैं और रमजान मानने वाले रमजान मना रहे हैं। हमें एक दूसरे का सम्मान करते हुए एक दूसरे के त्यौहार में सहयोग करना चाहिए।