अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मनोज कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक और महान अभिनेता को खो दिया। 'शहीद', 'उपकार' और 'क्रांति' जैसी यादगार फिल्में उनकी याद दिलाती रहेंगी
- Written By: विजय कुमार तिवारी
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का आज निधन हो गया। मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से आज निधन का समाचार आया। मनोज कुमार के बारे में यह कहा जाता है कि उन्होंने देशभक्ति फिल्म की बॉलीवुड में शुरुआत की थी। वह उन डायरेक्टर्स में से एक थे जिन्होंने बॉलीवुड में बेहतरीन देशभक्ति फिल्में बनाई और इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड में भारत कुमार नाम से भी पहचाना जाता था। मनोज कुमार के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। बॉलीवुड की कई कलाकारों ने उनके निधन की खबर पर शोक जताया है। 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद (पाकिस्तान) में जन्मे मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1957 में फिल्म “पहनावा” से की थी।